हल्द्वानी:- अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने शुक्रवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में गंगा समिति की बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम सहित सभी स्थानीय निकाय के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्वच्छता के संबन्ध में उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने विभिन्न कार्यों की प्रगति के दौरान कैंचीधाम में एसटीपी का कार्य मार्च महीने से शुरू करने के निर्देश दिए । उन्होने माननीय उच्च न्यायालयों के निर्देशों के क्रम में इन सभी विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि स्वछता का विशेष ध्यान रखा जाय, नदी, सड़क किनारे कूडा न दिखाई दे। उन्होंने कहा कि कैचीधाम में एसपीटी कार्य को लेकर 15 नाली भूमि राजस्व विभाग से पेयजल निगम को हस्तातरित कर दी गई है और एसटीपी का कार्य मार्च मांह से शुरू किया जायेगा।
बैठक में वीसी के माध्यम से अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान जारी है शासन द्वारा 10 लाख की धनराशि की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत द्वारा 08 ब्लाक में कूडा निस्तारण हेतु कूडा गाडी की व्यवस्था की गई है।
मुख्य कृषि अधिकारी ने अवगत कराया कि एग्रीकल्चर सेक्टर में 28 किसान सखियों के माध्यम से प्राकृतिक व जैविक खेती को बढावा देने के साथ ही किसानों की आयु को दोगुना किए जाने हेतु प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके लिए किसान सखियों के माध्यम से ऐसे किसानो को सम्मिलत करेगे जो जैविक व प्राकृतिक खेती में रूची रखते है तथा उनके नंबर लोगों को शेयर किया जायेगा। जिससे जैविक खेती करने हेतु किसानो को प्रेरित किया जायेगा।
वीसी के माध्यम से जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जल संस्थान के स्तर से जो भी एसटीपी के कार्य किये जा रहे है, यह सारे कार्यो को एक साथ ही करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही प्रदूषण बोर्ड को निर्देश दिये है कि लगातार मॉनिटरिंग करें तथा होटल कारोबारी, संस्थान द्वारा नदियों में कूडा एवं गन्दा पानी छोडा जा रहा है उनके खिलाफ कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।
बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी श्री कैंचीधाम मोनिका,अध्यक्ष शिप्रा नदी समिति जगदीश नेगी, के साथ ही सम्बन्धित विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।



